मधुबनी, 9 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग भव्य शुभारंभ पंडौल स्थित मकसुदा मैदान पर हुआ। लीग का उद्घाटन युवा नेता पवन यादव, अनिल कुमार, मो. सर्फे आलम, मो. गुलाब और अजय कुमार ने किया। उद्घाटन मुकाबला झंझारपुर क्रिकेट क्लब और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी चुनी।
सुभाष का शतक, झंझारपुर का बड़ा स्कोर
झंझारपुर ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से सुभाष ने शानदार नाबाद 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा अंकित कुमार (44), नीरज कुमार झा (12) और युवराज झा (11) ने उपयोगी योगदान दिया। डायमंड रेड की गेंदबाजी में मो. कैफील ने 34 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शशिशेखर और मुकेश को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड रेड ऑलआउट
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड रेड की टीम 18.4 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में क्षितिज कुमार (35), मुकेश कुमार (21), विजय कुमार (17) और अभिषेक (10) ने रन बनाए।
झंझारपुर की ओर से गेंदबाजी में नीतीश झा, अंकित झा और सुभाष ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि लोकेश को एक विकेट मिला।
मैन ऑफ द मैच और आयोजन विवरण
मैच के निर्णायक रविंद्र कुमार सिंह और प्रफुल्ल कुमार थे, जबकि स्कोरर की भूमिका रमेश कुमार ने निभाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार शतकवीर सुभाष को पंडौल के अर्जुन सिंह ‘बिंदे’ ने प्रदान किया।
इस अवसर पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष काली चरण, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ‘अमर’, सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, हेमंत झा, जय प्रकाश झा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
अगला मुकाबला
संघ के सचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि कल का मैच रुद्रपुर क्रिकेट क्लब और आजाद क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
