Saturday, February 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में झंझारपुर सीसी जीता

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में झंझारपुर सीसी जीता

टाउन क्रिकेट एकेडमी ने एफसीसी रेड पर दर्ज की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 7 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025-26 के अंतर्गत आज दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में जबकि दूसरा मुकाबला नरार स्कूल मैदान पर खेला गया। दोनों मैच 30-30 ओवर के प्रारूप में आयोजित किए गए।

ललित कर्पूरी स्टेडियम में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की करीबी जीत

ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में खेले गए मुकाबले में झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब, कोठिया आमने-सामने थे। निर्णायकों अमित रंजन और आकाश के निर्णय अनुसार मैच 30-30 ओवरों का रखा गया। टॉस जीतकर झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर क्रिकेट क्लब की टीम 26.3 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस सिंह ने 43 रन, युवराज झा ने 27 रन, नीरज झा ने 22 रन और सुभाष ने 14 रन का योगदान दिया। हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब की ओर से गेंदबाजी में सुधीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि श्रवण को 3 विकेट मिले। आदित्य सिंह और सापेक्ष ने 1-1 विकेट हासिल किया।

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब की टीम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आतिश ने 41 रन, सुधीर ने 24 रन तथा सापेक्ष और श्रवण ने 15-15 रन बनाए। झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्मण ने 2 विकेट लिए, जबकि इंद्रदेव, लोकेश, सुभाष और प्रिंस सिंह को 1-1 सफलता मिली। झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया। इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुधीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

नरार स्कूल मैदान पर टाउन क्रिकेट एकेडमी की जीत

दूसरा मुकाबला नरार स्कूल मैदान पर टाउन क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और एफसीसी रेड, हरलाखी के बीच खेला गया। इस मैच के निर्णायक दिग्विजय और मनीष थे। टॉस जीतकर टाउन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.3 ओवर में 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में ऋषभ ने 33 रन, मनीष और प्रफुल्ल ने 25-25 रन तथा विक्की ने 22 रन बनाए। एफसीसी रेड की ओर से गेंदबाजी में सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि भास्कर को 3 विकेट मिले। इरशाद और शिवम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीसी रेड, हरलाखी की टीम 29.2 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से किशन ने 48 रन, रोहित ने 28 रन, इरशाद ने 20 रन और सचिन ने 17 रन बनाए। टाउन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में विक्की ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि रणवीर और मनीष को 2-2 विकेट मिले तथा शशि ने 1 विकेट लिया। टाउन क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 16 रन से जीत लिया। विक्की को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कल के मुकाबले

लीग के अगले मुकाबले में कल नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब बनाम भच्छी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं नरार स्कूल मैदान पर FCC रेड, हरलाखी और न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी, जयनगर के बीच मुकाबला आयोजित होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights