Saturday, March 14, 2026
Home Slider जेहान दारूवाला स्प्रिंट रेस में चौथे स्थान पर

जेहान दारूवाला स्प्रिंट रेस में चौथे स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

सिल्वरस्टोन। भारत के जेहान दारूवाला रविवार को यहां स्प्रिंट रेस में चौथे स्थान पर रहे जो फिया फार्मूला टू रेसिंग चैंपियनशिप में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जेहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम तीन लैप में छह ड्राइवरों को पीछे छोड़ा।

जेहान इससे पहले अपनी कार से क्लच को लेकर जूझ रहे थे और शनिवार को हुई रेस में सातवें स्थान से शुरुआत करने के बावजूद 12वां स्थान ही हासिल कर पाए।

भारतीय ड्राइवर ने अंतिम दौर में फीचर रेस के विजेता निकिता मेजपिन को पछाड़कर आठ अंक हासिल किए। चैंपियनशिप के चार दौर के बाद अब जेहान के 18 अंक हो गए हैं। कार्लिन टीम के जेहान के साथी युकी सुनोडो रेस पूरी नहीं कर पाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights