नई दिल्ली। यूएई में 19 सितंबर से प्रस्तावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जिस दिन मैच नहीं खेले जायेंगे उस दिन खिलाड़ी वर्चुअल गेमिंग का मजा लेंगे। ऐसा कोविड-19 के संक्रमण को देखते होगा।
इस बात की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंस आईएएनएस को बताया कि चूंकि जिस दिन मैच नहीं होगा उस दिन खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को इंगेज रखने के लिए उन्हें वर्चुअल गेमिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी।
इसके अलावा उन्हें पूल गेम्स और टेबुल टेनिस खेलने के लिए कहा जायेगा। आप खिलाड़ियों को बाहर निकलने के लिए प्रेशर तो नहीं डाल सकते हैं पर उन्हें यह बता सकते हैं कि बाहर कदम न रखें। आपको एक माहौल बनाने की ज़रूरत है जहां खिलाड़ी टीम के कमरे से बाहर निकलने के लिए उत्साहित न हों।

यूएई में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण को लेकर फ्रेंचाइजी ओवरटाइम काम कर रही हैं। बीसीसीआई भी इसे सफल बनाने के लिए पूरा मेहनत कर रहा है। गौरतलब है कि इस लीग को यूएई में कराने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने तो अपनी सहमति दे दी पर विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की स्वीकृति मिलना बाकी है।






