पटना। अंतरराष्ट्रीय तैराक महेंद्र चौधरी का हृदय गति थमने से रविवार को पूर्वाह्न 11बजे देहान्त हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र एवम तीन पुत्रियों को छोड़ गए।
उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत भारतीय सेना में किया था तथा वहीं तैराकी करते हुए विश्व मास्टर चैम्पियनशिप के लिए अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन से बिहार तैराकी सहित पूरे खेल जगत में शोक की लहर है तथा तैराकी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्हें बिहार सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया था। साथ ही वे खेल सम्मान समारोह की चयन समिति के सदस्य भी रह चुके थे।
बिहार तैराक संघ के सचिव राम विलास पांडेय सहित मनोज शर्मा, आरडी झा, तैराक अमन राज, अंकुर राज, विभा कुमारी, प्रशिक्षक अविनाश कुमार, मनीष कुमार तथा अन्य सभी तैराकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
खेलढाबा.कॉम परिवार ईश्वर से यही कामना करता है कि उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
47