Monday, March 31, 2025
Home Slider TOKYO OLYMPIC में इतिहास रच सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम : हेलन मेरी

TOKYO OLYMPIC में इतिहास रच सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम : हेलन मेरी

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारत की पूर्व गोलकीपर हेलन मेरी का मानना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम अपने खेल के कुछ पहलुओं पर काम करके टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष तीन में स्थान हासिल कर सकती है। पिछले तीन से चार साल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

हेलन ने हॉकी इंडिया के पॉडकास्ट ‘हॉकी ते चर्चा ’ में कहा, अर्जेंटीना और जर्मनी में प्रदर्शन को देखते हुए मुझे लगता है कि हमारी टीम 90 प्रतिशत तैयार है और आने वाले कुछ समय में अपने खेल को और बेहतर कर सकते है। मुझे यकीन है कि वे तोक्यो में इतिहास रच सकते हैं। टोक्यो में तिरंगे का परचम लहरायेगा।

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे हुई थी ओलंपिक की शुरुआत, प्राचीन काल में ओलंपिक खेलों से जुड़ी रोचक गाथा

उन्होंने कहा, अर्जेंटीना में जिस तरह से भारतीय टीम खेली, हालांकि दुनिया की दूसरे नंबर की टीम को नहीं हरा सकी लेकिन आत्मविश्वास देखने लायक था। मैने भारतीय टीम को किसी टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर ऐसे खेलते नहीं देखा।

भारत के लिये 1992 से एक दशक से अधिक के अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 2002 राष्ट्रमंडल खेल और 2004 एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हेलन ने कहा कि अब काफी व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से तैयारी होती है।

यह भी पढ़ें : फुटबॉल : World cup qualifier के लिए 19 मई को कतर रवाना होगी भारतीय टीम

उन्होंने कहा, हमारे समय में और आज के समय में काफी फर्क है। अब वैज्ञानिक तरीके से सब कुछ होता है और टीम के पास बड़ा सहयोगी स्टाफ है। फिटनेस, खुराक और कार्यभार सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाता है। हर रणनीति पहले से तय होती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights