Tuesday, November 18, 2025
Home Slider भारत ने अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट में श्रीलंका को 90 रन से हराया

भारत ने अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट में श्रीलंका को 90 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

ब्लोमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका)। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59) के हरफनमौला खेल की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 297 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को 45.2 ओवर में 207 रन पर समेट दिया। स्पिन गेंदबाजों सिद्देश वीर और रवि विश्नोई ने दो-दो विकेट लिये।

भारत के लिए गर्ग ने 72 गेंद में दो चौके की मदद से 56 रन बनाये जबकि जायसवाल ने 74 गेंद की पारी में आठ चौके लगाये। जुरेल थोड़े आक्रामक रहे जिन्होंने 48 गेद की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

मैन आफ द मैच सिद्धेश ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की टीम के स्कोर को 297 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका अंडर-19 की ओर से अशियान डेनियल , कविंदू नधीशन, दिलशान मधुशांका और अम्शी डि सिल्वा ने एक-एक विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका के लिए कप्तान निपुन धनंजय परेरा ने 50 और रविन्दु रसांथा ने 49 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights