Wednesday, February 4, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट IND VS NZ 3rd ODI : बारिश के कारण रद्द, भारत ने 0-1 से सीरीज गंवायी

IND VS NZ 3rd ODI : बारिश के कारण रद्द, भारत ने 0-1 से सीरीज गंवायी

by Khel Dhaba
0 comment

बारिश के कारण बुधवार को यहां तीसरा और अंतिम वनडे रद्द (IND VS NZ 3rd ODI) हो गया और भारतीय टीम ने अपने लचर प्रदर्शन से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 0-1 से गंवा दी।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण 47.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गयी।

IND VS NZ 3rd ODI इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट गंवाकर 104 रन बना लिये थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। वह डकवर्थ लुईस पद्धति के पार स्कोर के हिसाब से 50 रन से आगे थी। टीम के लिये फिन एलेन (57 रन) ने चौथा वनडे अर्धशतक जड़ा।

[the_ad id=”90597″]

कप्तान केन विलियमसन की टीम को जीत के लिये 32 ओवर में 116 रन की दरकार थी लेकिन उन्हें ‘बिना नतीजे’ के संतोष करना पड़ा क्योंकि मैच को डकवर्थ लुईस पद्धति से तकनीकी रूप से पूरा करने के लिये दो ओवर की दरकार थी।

IND VS NZ 3rd ODI न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में पहले वनडे में सात विकेट से जीत दज की थी जबकि दूसरा वनडे भी दो बार की बाधा के बाद बारिश की भेंट चढ़ गया था। बारिश के कारण बुधवार को सफेद गेंद श्रृंखला का एक और मैच रद्द हो गया। इस तरह मेजबान टीम ने श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

[the_ad id=”90597″]

इस तरह छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला के केवल दो मैचों में ही नतीजा निकला और इससे संबंधित अधिकारियों की खराब योजना की कलई भी खुल गयी। यह सीरीज पड़ोसी देश आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के एक हफ्ते से भी कम समय बाद आयोजित की गयी थी। वहीं भारत के लिये इस श्रृंखला ने उनकी त्रुटिपूर्ण चयन नीति का खुलासा किया।

[the_ad id=”90598″]

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights