Monday, March 16, 2026
Home Slider IND vs ENG : रोमांचक मोड़ पर एजबेस्टन टेस्ट

IND vs ENG : रोमांचक मोड़ पर एजबेस्टन टेस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

जॉनी बेयरस्टॉ और जो रूट की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड भारत के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को जीत की दहलीज पर पहुंच गया। जीत के लिये 378 रन के कठिन लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दूसरी पारी में तीन विकेट पर 259 रन बना लिये हैं।

उसे अब सीरीज की बराबरी करने वाली जीत के लिये 119 रन की दरकार है । रूट 112 गेंद में 76 और बेयरस्टॉ 87 गेंद में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं ।दोनों ने 197 गेंद में 150 रन की साझेदारी कर ली है।

इंग्लैंड का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 107 रन था लेकिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स लीस और जाक क्रॉली के विकेट लेकर स्कोर तीन विकेट पर 109 रन कर दिया । लीस 65 गेंद में 56 और क्रॉली 76 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए।

बेयरस्टॉ को 14 के स्कोर पर हनुमा विहारी ने जीवनदार दिया जो भारत के लिये महंगा साबित हुआ । अभी इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स और सैम बिलिंग्स भी बल्लेबाजी के लिये उतरने बाकी हैं । ऐसे में भारत को जीत के लिये किसी चमत्कार की उम्मीद ही करनी होगी ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights