Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस Shaheed Smriti Cricket के सेमीफाइनल में

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस Shaheed Smriti Cricket के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बिहटा। राजधानी पटना से सटे बिहटा के जेजे कॉलेज रामबाग बिहटा के मैदान पर चल रही 26वीं शहीद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में रुबन क्रिकेट एकेडमी को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। CAP पटना ने रूबन क्रिकेट अकादमी को 20 रन से हराया।

टॉस CAP पटना के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए सौरभ के 47 और प्रकाश के 47, राहुल मिश्र के 33 रन के योगदान से निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन बनाये। रूबन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शुभम ने 26 रन देकर 3 तथा आनंद ने 41 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

219 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम रूबन क्रिकेट 23.4 ओवर में 195 रनो पर ऑल आउट हो गई। रूबन क्रिकेट के तरफ से अश्विनी ने शानदार 59 (45) शुभम ने 40 (31) रन बनाए लेकिन टीम को जीता नही पाए। CAP पटना की तरफ से आशुतोष ने 43 रन देकर 3 विकेट चटकाये। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बिरला ओपन माइंड और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने प्रकाश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights