Monday, February 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में भच्छी क्रिकेट क्लब और नन्हे क्रिकेट एकेडमी जीते

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में भच्छी क्रिकेट क्लब और नन्हे क्रिकेट एकेडमी जीते

हेमचंद्र स्पोर्टिंग और न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 9 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत 9 फरवरी यानी सोमवार दो मुकाबले खेले गए जिसमें भच्छी क्रिकेट क्लब और नन्हें क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।

पहला मुकाबला: भच्छी क्रिकेट क्लब ने हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब को 118 रन से हराया

ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब, कोठिया और भच्छी क्रिकेट क्लब, भच्छी के बीच 30-30 ओवरों का मैच खेला गया।
मैच के निर्णायक गोविंद राय और आकाश थे।

टॉस जीतकर हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब, कोठिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भच्छी क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। बल्लेबाजी में अभिनव ने 48 रन, रवि ने 28 रन, शिवम ने 20 रन और कोनेन ने 15 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में सापेक्ष ने 4 विकेट, सुधीर और अमित ने 2-2 विकेट जबकि विशाल ने 1 विकेट हासिल किया।

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब की टीम 13.2 ओवर में मात्र 49 रन पर ऑलआउट हो गई।
बल्लेबाजी में आतिश ने 21 रन और अनुज ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, युवराज ने 2 विकेट तथा रवि और अभिनव ने 1-1 विकेट लिए। भच्छी क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 118 रन से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास को गोविंद राय द्वारा प्रदान किया गया।

10 फरवरी का मुकाबला:
झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर बनाम नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायणपट्टी

दूसरा मुकाबला: नन्हे क्रिकेट एकेडमी ने न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया

नरार स्कूल मैदान पर नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी, जयनगर के बीच 30-30 ओवरों का मुकाबला खेला गया।
मैच के निर्णायक दिग्विजय और मनीष थे।

टॉस जीतकर न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी, जयनगर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 25.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए।
बल्लेबाजी में रवि किशन ने शानदार 85 रन, मनीष ने 32 रन, रवि सिंह ने 22 रन और आशीष ने 21 रन बनाए।
गेंदबाजी में दीपक और शमशेर ने 3-3 विकेट तथा सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए।

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी ने 24.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
बल्लेबाजी में सिद्धार्थ ने 71 रन, प्रिंस ने 67 रन, दिव्यांशु ने 25 रन और अश्वनी ने 17 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में रवि किशन, रवि सिंह, रितेश और नवीन ने 1-1 विकेट लिए।

मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थ को दिग्विजय द्वारा प्रदान किया गया।

10 फरवरी का मुकाबला:
न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी, जयनगर बनाम एफसीसी उमगांव (स्थान: नरार स्कूल मैदान)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights