Monday, February 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट में तिरहुत व दरभंगा जीते

बिहार अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट में तिरहुत व दरभंगा जीते

पटना और भागलपुर प्रमंडल की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट में तिरहुत और दरभंगा टीम का खेल प्रदर्शन

बेगूसराय, 17 दिसंबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में यहां चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मैचों में तिरहुत और दरभंगा प्रमंडलों ने जीत दर्ज की।

मैच का उद्घाटन

तीसरे दिन के मैच का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने कहा कि आज हर खेल में खिलाड़ियों का हुजूम उमड़ रहा है जो खेल के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल को अच्छे कैरियर के रूप में देखा जाता है, परन्तु सही प्रशिक्षण के बिना खेल में ऊंचाई पर पहुँच पाना आसान नहीं है।

पहला मैच

बुधवार को पहला मैच पटना और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। तिरहुत की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तिरहुत प्रमंडल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का स्कोर बनाया। रुद्रांश ने 21 बॉल में 22 रन एवं देव ने 14 बॉल में 15 रन बनाया।

पटना प्रमंडल की ओर से सुधांशु ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट और आयुष राज ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिया।

पटना प्रमंडल की टीम बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। पटना की ओर से आयुष ने 26 बॉल में 47 रन एवं कुमार रोचक ने 16 बॉल में मात्र 11 रन बनाया।

तिरहुत की ओर से अमरकांत ने 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट लिया वहीं बिलाल साह ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिया। तिरहुत के अमरकांत को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच

दूसरे मैच में दरभंगा प्रमंडल ने भागलपुर को 7 विकेट से हराया। भागलपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत के लिए 118 रनों का लक्ष्य दिया। भागलपुर की ओर से अमृत राज ने 43 बॉल में 46 रन एवं युवराज ने 12 बॉल में नाबाद रहते हुए 19 रन बनाया। दरभंगा प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिरजू ने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया वहीँ अर्चित ने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लेकर किफायती गेंदबाज बने।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम की शुरुआत धीमी रही और एक समय उसका स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट खोकर मात्र 31 रन था लेकिन अचानक ही मैच ने मोड़ लिया और दरभंगा की टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.1 ओवर में विजय लक्ष्य को हाशिल कर लिया।

दरभंगा की ओर से अरुणेश ने 12 बॉल में 34 रन एवं आदित्य ने 17 बॉल में 34 रन बनाया। भागलपुर की ओर से विशाल ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिया वहीँ कृष्णा ने 2 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। दरभंगा के अरुणेश को मैन ऑफ़ द मैच मिला।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, चिरंजीवी, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, क्रिकेट खिलाड़ी मुरारी कुमार, सुमित कुमार, आदि उपस्थित रहे। उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका शिक्षक सुमित कुमार ने निभाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights