पटना। तुषार (37 रन, दो विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत आईसेड एकेडमी ने वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी को 8 विकेट से पराजित कर शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में वी टेक कंप्यूटर एजुकेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
पहले खेलते हुए वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी ने 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाये। वीकेएस की ओर से ध्रुव ने 37 रन की पारी खेली। जवाब में आइसेड एकेडमी ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बना कर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। आइसेड के तुषार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच मोनू रंजन ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी : 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन ध्रुव 37 रन (छह छक्का), सक्षम 18 रन (दो चौका),अतिरिक्त 28 रन,मो जीशान 3/25,आयुष शर्मा 2/20,तुषार 2/17, अनिकेत 1/17,रजनीकांत 1/7, रोहित 1/21
आइसेड एकेडमी : 11.4 ओवर में दो विकेट पर 109 रन तुषार 37 रन, गौरव 36 रन, अतिरिक्त 27 रन, ध्रुव 1/7, संदीप 1/12






- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज

- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते

- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी

- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता

- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का बजा बिगुल

- वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बिदुपुर क्रिकेट क्लब और कैप्टन निषाद फाउंडेशन जीते
