Monday, September 1, 2025
Home Slider टोक्यो में बेघर चाहते हैं ओलंपिक खेलगांव में शरण

टोक्यो में बेघर चाहते हैं ओलंपिक खेलगांव में शरण

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी के कारण बेघर हुए लोगों की नुमाइंदगी करने वाले एक समूह ने खेलगांव का इस्तेमाल निराश्रितों के आश्रय स्थल के रूप में करने का अनुरोध किया है।

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के नाम लिखी एक ऑनलाइन याचिका में खेलगांव के विशाल परिसर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई है। इस याचिका पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर हैं।

इस खेलगांव में ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाड़ियों और 4400 पैरा खिलाड़ियों को रूकना था। खेलगांव पूरी तरह से तैयार है लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिये गए हैं।

मोयाइ सपोर्ट सेंटर के अध्यक्ष रेन ओहनिशि ने कहा, हमें नहीं पता कि यह हालात कब तक रहेंगे। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। हमें उन लोगों की मदद करनी होगी जिनके सिर पर छत नहीं है।

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और टोक्यो स्थानीय प्रशासन ने भी याचिका पर कोई जवाब नहीं दिया है। आयोजकों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि याचिका कब जमा की जायेगी।

टोक्यो में करीब 1000 लोग बेघर हो चुके हैं और 4000 के करीब ‘नेट कैफे’ में रह रहे हैं। इन्हें रात गुजारने के लिये छोटे छोटे कक्ष और नेट सुविधा दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights