भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व व ऑनलाइन गेम्स संयोजक अभिषेक सोनू के देखरेख में जारी 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण का मैच शुरू होने के क्रम में श्री राजू ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण की समाप्ति के उपरांत ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी खेल स्पर्धा में सूबे के 38 जिलों के खिलाड़ी एकसाथ शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि लिचेस प्लेटफाॅर्म पर आयोजित यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक बनती जा रही है।
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक सोनू जी ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण के जोन 2 (धीरेंद्र सिन्हा जोन) में बक्सर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, कैमुर, शेखपुरा, बांका और जमुई जिला से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय चरण के जोन 3 (गुड्डू झा जोन) की प्रतियोगिता दिनांक 21 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक बेतिया, बगहा, मोतिहारी, सीवान, छपड़ा तथा गोपालगंज जिला के खिलाड़ियों के बीच खेली जायेगी।
जोन 2 (धीरेंद्र सिन्हा जोन) का परिणाम
- हिमांशु रंजन (भोजपुर)
- देवीदयाल (भोजपुर)
- सुधांशु रंजन (भोजपुर)
- हर्षित राज (नालंदा)
- नीरव विशाल (भोजपुर)
- बीरेंद्र कुमार उपाध्याय (भोजपुर)
- आयुष कुमार (कैमूर)
- अंजिसनु राज (नवादा)
- आकृति तिवारी (बक्सर)
- अदीबा उल्लाह (नालंदा)