Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Heyman Trophy : बेगूसराय जिला ट्रेनिंग कैंप कल से, 30 प्लेयरों का नाम घोषित

Heyman Trophy : बेगूसराय जिला ट्रेनिंग कैंप कल से, 30 प्लेयरों का नाम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बेगूसराय जिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए संभावित प्लेयरों का लिस्ट जारी कर दी गई है। कुल 30 प्लेयरों का लिस्ट जारी किया गया। कैंप दस मार्च से गांधी स्टेडियम में लगेगा। ट्रायल मैच में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन हेमन ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव कृष्ण कन्हैया कुमार ने दी।

सचिव कृष्ण कन्हैया कुमार ने चयन समिति के द्वारा चयनित खिलाड़ी की सूची जारी की जो इस प्रकार है

अभिनव कुमार, विक्रांत सिंह, रोहन कुमार सिंह, मुरारी कुमार, अतुल प्रकाश, भरत कुमार, निधि कुमार, निशित कुमार, राम विनीत सरन, आदित्य सोनी, अमित शर्मा, मो अनवारुल, दानिश आलम, बंटी कुमार, इम्तियाज आलम, नीरज कुमार, अनिकेत झा, सत्येंद्र सिंह, अनुराग गौतम, सुमित कुमार, कृष्णा अर्क, गुलशन कुमार, दिलजीत कुमार, सरवन अर्क, चंदन गिरी, शुभम कुमार गुप्ता, अभिषेक झा, प्रतीक भानु, राहुल कुमार, आदर्श कुमार और विक्रम कुमार शामिल है।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इन 30 सदस्य खिलाड़ी कोचिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी 8 बजे सुबह 10 मार्च को गांधी स्टेडियम में कोचिंग कैंप में शामिल होने के लिए रिपोर्ट करेंगे। हेमन ट्रॉफी का कोचिंग कैंप बेगूसराय के पूर्व कप्तान प्रेम रंजन पाठक और रणवीर कुमार की देखरेख में की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights