Tuesday, June 3, 2025
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games@27 September : निशानेबाजी में भारत ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक

Hangzhou 2022 Asian Games@27 September : निशानेबाजी में भारत ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 27 सितंबर। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए निशानेबाजी स्पर्धा में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित छह पदक लिये है।

आज निशानेबाजी में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्म सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला, जबकि 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मह‍िला व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की स‍िफ्त कौर सामरा ने दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सिफ्त ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 469.6 अंक का स्कोर करते हुए यह पदक जीता। जोकि नया विश्व रिकॉर्ड है। वहीं इसी स्पर्धा में आशी चौकसे को कांस्य पदक म‍िला है।

पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में, अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खांगुरा और अनंत जीत सिंह नरूका ने 355 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अनंत जीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह खांगुरा, अंगद वीर सिंह बाजवा की टीम ने निशानेबाजी में 60 में 58 शॉट सही निशाने पर लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में कुवैत के अबदुल्लाह अलरसीदी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 60 में 60 सही निशाने लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया।

आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर सामरा की महिला टीम ने 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में 1764 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन को स्वर्ण जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights