Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Trophy Cricket में लातेहार को गुमला ने 4 विकेट से हराया

Randhir Verma Trophy Cricket में लातेहार को गुमला ने 4 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला खेल स्टेडियम में चल रहे रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2021-22 का पांचवां मैच लातेहार तथा गुमला के बीच खेला गया। लातेहार ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों 9 विकेट खोकर 263 रन बनाए। अजय साहू ने 55, श्रवण महली ने 40, राजा बाबू ने 39 तथा विकास पांडेय ने 32 रन की पारी खेली। गुमला की ओर से संजीव कुमार ने 3, अनिवाश तथा आयुष ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी गुमला ने 46वें ओवर में 267 रन बनाकर 4 विकेट से मैच को जीत लिया। गुमला की ओर से यमुना कुमार झा ने 95 रन, मोती लाल साहू ने 75, आलोक लकड़ा ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया। लातेहार की ओर से राकेश साहू ने 3, राम कुमार साहनी, तन्मय, विकास पांडेय ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच गुमला के यमुना कुमार झा को संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार दिया गया। मैच के प्रेक्षक काजल दास, अंपायर रमेश सिंह ,प्रशांत कुमार तथा स्कोरर दीपक सेठी थे। मौके पर संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद, नीरज सिंह, अजय कुमार, उमाकांत प्रसाद, संकेत शर्मा, लाल आशिश नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights