गढ़वा के भवनाथपुर +2 हाई स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को गढ़वा जिला कब्बडी संघ के तत्वाधान में आयोजित 16वीं झारखंड सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग कब्बड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ।
इस कार्यक्रम की उद्घाटन स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही, जिला के उपायुक्त रमेश घोलप, आरक्षी अधिक्षक अंजनी कुमार झा संयुक्त रूप से किया। साथ ही कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, प्रदेश सचिव विपिन कुमार सिंह, ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाठक उपस्थित थे।

उद्घाटन के मौके पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
शुक्रवार को खेले गए मैच में महिला वर्ग में ब्रह्मर्षि ने लातेहार को 30-6,साहेबगंज ने हजारीबाग को 30-3 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में जामताड़ा ने ब्रह्मर्षि को 40-22 और बोकारो ने खुंटी को 37-16 से हराया।