Thursday, August 7, 2025
Home Slider गढ़वा में झारखंड स्टेट टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज

गढ़वा में झारखंड स्टेट टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

गढ़वा। 21वीं झारखंड स्टेट व अंतर जिला टेबुल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार को गढ़वा के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हाल परिसर में हुई। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 9 जिलों से आये डेढ़ सौ से भी ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में कैडेट और जूनियर स्तर के कुल पांच वर्गों  अंडर-11, अंडव-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 में लड़के और लड़कियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड टेबुल टेनिस टीम का चयन किया जायेगा। जो नेशनल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन पलामू के सांसद और गढ़वा टेबुल टेनिस संघ के चेयरमैन बीडी राम ने किया।

मौके पर बोलते हुए उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने आयोजकों को भी बेहतर आयोजन किये जाने को लेकर बधाई दी।

ऐसा दूसरी बार है जब गढ़वा में राज्यस्तरीय टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बताते चले कि गढ़वा से 11 खिलाड़ियों ने नेशनल टेबुल टेनिस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधितब किया है।

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका संदीप कुमार साहा, के बी शुक्ला, अंजलि रानी ,एल एन मित्रा, विश्वजीत कुमार, देवेश झा, सिमरन कुमारी,आयुषी कुमारी और फैजान अख्तर हैं।

उद्घाटन अवसर पर सांसद के अलावा जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, डॉ निशांत, डॉ कुलदेव चौधरी, अनिरुद्ध प्रसाद, समाजसेवी राकेश पाल, डॉ यासीन अंसारी,पलामू जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव नवनीत सुंदरम विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संरक्षक अलख नाथ पांडेय,अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, संजय सोनी,ललन सोनी,प्रिंस सोनी,प्रवीण मिश्रा, मोजिबुद्दीन खान, अभय कुमार,आमोद कुमार पांडेय,अजय कुमार ठाकुर,नंद कुमार गुप्ता,अयोध्या ठाकुर, सुशील केशरी सहित कई अन्य लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मंच का संचालन कमलेश कुमार दुबे और नंद कुमार गुप्ता ने  जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुशील प्रसाद केशरी ने की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights