Thursday, August 7, 2025
Home बिहारक्रिकेट straight drive women’s cricket का शानदार आगाज, प्रगति का पचासा, टीम गंगा जीती

straight drive women’s cricket का शानदार आगाज, प्रगति का पचासा, टीम गंगा जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 मई। राजधानी पटना के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर बुधवार को स्ट्रेट ड्राइव वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में टीम गंगा ने टीम कावेरी को पांच विकेट से पराजित किया। 31 गेंद में 6 चौका व 5 छक्का की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेलने वाली प्रगति सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस टीम कावेरी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अनन्या तिवारी के 47 रनों की मदद से टीम कावेरी निर्धारित 22 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाये। अनन्या तिवारी ने 33 गेंद में 6 चौका व 3 छक्का की मदद से 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा टीम कावेरी की ओर से श्रुति गुप्ता ने 9, रुपा ने 19, नेहा ने 3, वर्षा ने 6, स्नेहा ने 7, सागरिका ने 2, साक्षी ने 6 और जूली ने नाबाद 5 रन बनाये।

टीम गंगा की ओर से अर्पणा ने 20 रन देकर 2, पूजा ने 39 रन देकर 2, सिमरन ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाये। दो प्लेयर रन आउट हुईं।

जवाब में टीम गंगा की शुरुआत काफी खराब रही। 5.3 ओवर में 30 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद प्रगति और साक्षी ने मिल कर टीम को 14वें ओवर में जीत दिला दी। टीम गंगा की ओर से प्रगति सिंह ने 31 गेंद में 6 चौका व 5 छक्का की मदद से नाबाद 59, साक्षी ने 18 गेंद में 2 चौका की मदद से नाबाद 12 रन बनाये। इसके अलावा कोमल ने 15, सना ने 2, सिमरन ने 6 रन की पारी खेली।

प्रगति सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रेम बल्लभ सहाय ने प्रदान किया। इस मैच के अंपायर राजेश कुमार और नीरज कुमार थे। लोगों को आंखो-देखा हाल कमेंटेटर सुरेश मिश्रा ने सुनाया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम कावेरी : 22 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन, श्रुति गुप्ता 9, रुपा 19, नेहा 3, अनन्या 47, वर्षा 6, स्नेहा 7, सागरिका 2, साक्षी 6, जूली 5, अर्पणा 2/20, पूजा 2/39, सिमरन 2/20

टीम गंगा : 14 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन, कोमल 15, सना 2, सिमरन 6, प्रगति सिंह नाबाद 59, साक्षी नाबाद 12, साक्षी 2/19, अनन्या 2/29 सागरिका 1/29

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights