Monday, March 23, 2026
Home बिहारफुटबॉल पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग का शानदार आगाज

पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग का शानदार आगाज

स्पोट्र्स क्लब और ब्रावो एथलेटिक्स क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 22 मार्च। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब छतौनी स्टेडियम में सरदार अमृत सिंह बिक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मैच में स्पोट्र्स क्लब और ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने जीत हासिल की।

लीग का उद्घाटन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अमित सेन, दानापुर रेल के पूर्व सचिव श्याम बाबू सिंह, पटना फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार सिंह, सीतामढ़ी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुरेश कुमार, मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यालय सचिव सुनील सिंह एवं पूर्वी चम्पारण फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभाकर जायसवाल, प्रो. जगदीश विद्रोही, इकबाल कुरैशी, जमील अख्तर, भानु प्रकाश, सरफुद्दीन कुरैशी, एवं अन्य सीनियर खिलाड़ी ने फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुभारंभ किया।

पहला मैच

पहला मैच अंडर-12 कैटेगरी का खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने इलेवन स्टार लखौरा को 1-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले 15वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 06 शिवम कुमार ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। जो अंत तक कायम रहा। बेस्ट 22 का पुरस्कार स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 4 सत्यम कुमार को स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अमित सेन ने दिया।

दूसरा मैच

दूसरा मैच अंडर-17 आयु वर्ग का ब्रावो एथलेटिक्स क्लब बनाम जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी के बीच खेला गया। जिसमें ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी को 2-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले 8वें मिनट पर ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 7 अविनाश कुमार ने एक गोल कर स्कोर 1-0 किया जो मध्यांतर तक कायम रहा। मध्यांतर के बाद 68वें मिनट में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 12 शब्बी आलम ने एक गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा।

बेस्ट 22 ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 7 अविनाश कुमार को जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने दिया। बेस्ट 22 का पुरस्कार प्रत्येक दिन प्रत्येक मैच में स्वतंत्रता सेनानी राम दयाल प्रसाद साह चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से दिया जाता है।

मैच के रेफरी अलीमुद्दीन, शशि ठाकुर, अनमोल कुमार, नीरज कश्यप, अनिमेष कुमार थे।

23 मार्च के मुकाबले

पहला मैच-2 बजे से अंडर-12 : इलेवन स्टार लखौरा बनाम चकिया फुटबॉल एकेडमी
दूसरा मैच-3:30 बजे से अंडर-17 : जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी बनाम इलेवन स्टार लखौरा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights