Monday, March 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

अंडर-15 कैटेगरी में वीजीयू थंडरबोल्ट जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में राजधानी पटना के खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग (अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1) का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में अंडर-15 कैटेगरी में वीजीयू थंडरबोल्ट ने जीत हासिल की। वीजीयू थंडरबोल्ट ने मानव रचना लायंस को 6 विकेट से हराया।

इस प्रतिष्ठित स्कूल क्रिकेट लीग के तहत अंडर-15 (सीजन-6) और अंडर-12 (सीजन-1) प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पटना नगर निगम की उपमेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी,बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, कुम्हरार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री इंद्रदीप चंद्रवंशी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, स्टेडियम के ऑनर अंजनी कुमार, लोकप्रिय शिक्षक विपिन कुमार की उपस्थिति से चार चांद लग किया।

इन सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस पहल को खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी संतुलन बनाए रखने की अपील की।

उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि पटना में इस तरह के आयोजन शहर के खेल वातावरण को मजबूत करते हैं और बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह लीग आने वाले समय में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाएगी, जो राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

वहीं, इंद्रदीप चंद्रवंशी ने इसे समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पहल बताया, जबकि सतीश राजू ने खिलाड़ियों को मेहनत और निरंतर अभ्यास के जरिए सफलता हासिल करने की सलाह दी।

बेहतर आयोजन और व्यवस्थाएं

कार्यक्रम के स्वागतकर्ता और टर्निंग प्वाइंट के डायरेक्टर विजय शर्मा ने शॉल ओढ़ा कर और स्मृति चिह्न समर्पित कर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस लीग का उद्देश्य बच्चों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संरक्षक संतोष तिवारी ने कहा कि हमारा फाउंडेशन राज्य में खेलों के विकास के लिए प्रयास कर रहा है। टूर्नामेंटों का आयोजन कर प्रतिभाओं को मंच देने का पूरा प्रयास करता है।

लीग संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की डिमांड पर इस बार अंडर-12 कैटेगरी की भी लीग की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में अन्य कैटेगरी की शुरुआत करने पर विचार किया जा रहा है।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह इस लीग के आयोजन सचिव नवीन कुमार ने सबों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह लीग स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने की दिशा में हम सबों का एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य है कि छोटे स्तर से ही खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय झा और संदीप पाटिल ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को रोचक और व्यवस्थित बनाए रखा।
खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिलोसिटी फिजियोथरेपी एंड रिहैब सेंटर द्वारा फिजियोथेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

मैच रिपोर्ट

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए मानव रचना लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाये। आर्यन सिंह ने 51 रन की पारी खेली।

जवाब में वीजीयू थंडरबोल्ट ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशीष ने नाबाद 70 रन बना कर टीम को जीत दिला दी। आयुष ने 34 रन की पारी खेली। विजेता टीम के आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस : 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन, आर्यन सिंह 51, केयान विनायक 11, प्रशांत कुमार 24, सचिन कुमार 11, अतिरिक्त 25, विश्वजीत आनंद 2/37, अभिनव राज 1/21,सुजल राज 2/21, नवीन 2/18.

वीजीयू थंडरबोल्ट : 19.1 ओवर में चार विकेट पर 152 रन, श्रेयांश कुमार 13, आशीष नाबाद 70, आयुष 34, अतिरिक्त 22, देवराज 1/18, गोलू 2/27, सचिन कुमार 1/23

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights