32 C
Patna
Sunday, March 26, 2023

18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स में झारखंड के हिमांशु को स्वर्ण पदक

विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के 24 जिलों समेत देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट भाग लें रहें हैं

ट्रायथलन ग्रुप बी में देश भर से 227 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

ट्रायथलन ग्रुप बी में 60 मीटर दौड़, स्टैंडिंग जंप एवम स्टैंडिंग ऊंची कूद की स्पर्धा होती है।

रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,पटना में चल रही 18वी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के हिमांशु कुमार सिंह ने बालक 14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप बी. में 1632 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। वही इस स्पर्धा का रजत दामु गणेश (आंध्रप्रदेश) 1616 अंक, सुरज सिंह (उत्तराखंड)1608 रजत एवम कांस्य पदक जीता।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर ,कोच सह साई सैग कोच बिनोद सिंह,कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय त्रिपाठी,सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, , राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह, सिद्धू किस्कू, अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों  ने बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles