गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले जिला प्रशासन गया द्वारा आयोजित एसजीएफआई अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल गया और सीवान के बीच खेला जायेगा। गया ने नवादा और सीवान ने कटिहार को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में गया और नवादा के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा ने निर्धारित 20 ओवर में नवादा ने नौ विकेट पर 118 रन बनाये। आकाश पांडे ने 33 रन बनाए। गया की ओर से प्रशांत ने 3 और ऋषि ने 3 विकेट लिए। गया की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बना कर जीत लिया। आयुष ने 37, आर्यन रंजन ने 28 रन बनाए। इस तरह यह मैच गया ने 5 विकेट से जीता हसिल किया और अब फाइनल में मुकाबला सीवान से खेला जाएगा।
सीवान बनाम गोपालगंज
सीवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। गोपालगंज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन बनाए। गोपालगंज की तरफ से प्रवीण ने 27 रन एवं ऋषभ यादव ने 24 रन का योगदान दिया। सीवान की तरफ से बॉलिंग करते हुए धनु ने 3 ओवर 24 रन 1 विकेट एवं अमित और नीलेश ने एक-एक विकेट लिये। जवाब में सीवान की टीम ने 13.2 ओवर में 104 रन मार कर विजय हुई।
सीवान की तरफ से धनु ने 27 रन और शोभित 23 रन का योगदान दिया। गोपालगंज की तरफ से प्रवीण ने दो ओवर एक मैडन 15 रन 2 विकेट एवं मोनू 3 ओवर 14 रन एक विकेट चटकाया। इस प्रकार सीवान की टीम 4 विकेट से मैच को जीत लिया।
दूसरा मैच कटिहार बनाम सीवान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। कटिहार की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए। कटिहार की तरफ से सर्वाधिक स्कोर हजरत अली ने 37 एवं राहुल भौमिक ने 20 रन का योगदान दिया। सीवान की तरफ से धन्नू ने 2 विकेट, निलेश ने 2 विकेट, विशाल ने दो विकेट लिये।
इस प्रकार सीवान की टीम दूसरी पारी खेलने उतरी 18.5 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए। सीवान की तरफ से अमरेश ने 52, शोभित ने 22 एवं आयुष ने 22 रन का योगदान दिया। कटिहार की तरफ से हजरत अली ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3,राहुल भौमिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 एवं आयुष ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिये।





