Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गैलेक्सी सीसी विजयी

पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गैलेक्सी सीसी विजयी

एसएन सीसी की टीम को 53 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 17 दिसंबर। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार यानी 17 दिसंबर को खेले गए मैच में गैलेक्सी सीसी ने 53 रन की जीत दर्ज की। गैलेक्सी सीसी ने एसएन सीसी को पराजित किया।

स्थानीय डीएसए ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर गैलेक्सी सीसी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम 23.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में आदि राजवंशी ने 32 रन, एसपी ने 33 रन, सकलेन मुश्ताक ने 22 रन तथा शशि भारती ने 13 रनों का अहम योगदान दिया।

एसएनसीसी की ओर से गेंदबाजी में भास्कर मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि वी जे बाबा ने 2 और नीतीश ने 2 विकेट अपने नाम किए।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनसीसी की टीम गैलेक्सी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 95 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में अमित ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, वहीं नीतीश 9 रन ही जोड़ सके।

गैलेक्सी सीसी की ओर से गेंदबाजी में पप्पू कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा सकलेन मुश्ताक और शशि भारती ने 2-2 विकेट लिए, हिमांशु पाल ने भी 2 विकेट झटके, जबकि ऋतिक को 1 सफलता मिली।

ऑलराउंड शानदार प्रदर्शन के लिए पप्पू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी काजल और हमजा ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका में शिवम रोशन रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights