पटना। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार से शुरू जूनियर नेशनल पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन चार बॉक्सरों ने अपने मुकाबले जीते। पहले दिन बिहार के 7 बॉक्सरों की फाइट हुई जिसमें चार ने जीत हासिल की। इस बात की जानकारी बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।
पहले दिन 46 से 48 किलोग्राम वजन वर्ग में बिहार के ऋषभ कुमार ने किशन गौड़ (दादर नगर हवेली) को 5-0 से,अभिषेक सिंह (बिहार) ने सावन सिंह (यूटीके) को 5-0 से हराया।
57-60 किलोग्राम वजन वर्ग में बिहार के आदित्य कुमार ने गुजराज के सिद्धार्थ कुमार को मात दी।
70 से 75 किलोग्राम वजन वर्ग में बिहार के विश्वजीत कुमार ने हिमाचल के केतन्या को 5-0 से हराया।



