Thursday, March 19, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल फुटबॉल : एएफसी अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर में भारत की दूसरी हार

फुटबॉल : एएफसी अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर में भारत की दूसरी हार

by Khel Dhaba
0 comment
Santosh Trophy

लगातार दूसरी बार हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 4 .1 से रौंदा…

कुवैत सिटी। एएफसी अंडर 20 एशियाई कप फुटबॉल क्वालीफायर में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा भारत ने आस्ट्रेलिया ने 4-1 से मात दी। कप्तान गुरकीरत सिंह ने भारत के लिये एकमात्र गोल किया जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिये जी काउल, एड्रियन एस और मैक्स कापुटो ने गोल दागे। भारत के विकास युमनाम ने एक आत्मघाती गोल दागा।

इससे पहले ईराक ने भारत को 4-2 से मात दी थी। पहले हाफ में दो गोल गंवाने के बाद भारत के लिये 63वें मिनट में गुरकीरत ने गोल किया। भारतीय टीम कई बार गोल करने के करीब पहुंची लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में गोल नहीं हो सका। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने 12वें मिनट में ही काउल के गोल के दम पर बढ़त बना ली थी। भारत ने आखिरी पांच मिनट में गोल करने के दो मौके गंवाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights