Friday, August 8, 2025
Home Slider रांची में पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रेस वाक और नवमीं नेशनल ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप 5 & 6 फरबरी को

रांची में पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रेस वाक और नवमीं नेशनल ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप 5 & 6 फरबरी को

by Khel Dhaba
0 comment
  • एशियाई खेल 2022 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफायर इवेंट
  • विश्व विख्यात लांग जम्पर और वर्ल्ड एथलेटिक्स वूमन ऑफ़ द ईयर अंजू बॉबी जॉर्ज होंगी विशिष्ट अतिथि
  • रांची में पूर्व के 2 संस्करण में 4 ओलम्पियन्स मिल चुके हैं
  • भावना जाट, प्रियंका गोस्वामी, संदीप कुमार और राहुल कुमार को मिला था टोक्यो 2020 ओलंपिक का टिकट
  • कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार होंगे सभी इवेंट्स


रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी में 05 और 06 फरवरी 2022 को पांचवी अंतरराष्ट्रीय और नवीं नेशनल ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने इसे लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

एशियाई खेल 2022 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफायर इवेंट

05 – 06 फरवरी को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में खेल का आयोजन होगा. यह प्रतियोगिता एशियाई खेल 2022 जो चीन के शेनझेन शहर में आयोजित होनेवाले हैं और अगले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफायर इवेंट है.

रांची में अंजू बॉबी जॉर्ज होंगी विशिष्ट अतिथि उनको किया जाएगा सम्मानित


इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय रेस वाक में विशिष्ट अतिथि अंजू बॉबी जॉर्ज होंगी जिन्हें इस वर्ष वर्ल्ड एथलेटिक्स ने वूमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से नवाजा है। उन्हें यह अवार्ड देश में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने तथा जेंडर इक्वलिटी हेतु बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि अंजू बॉबी जॉर्ज एकमात्र भारतीय एथलिट हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता है। उन्होंने लंबी कूद की 2003 वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह करिश्मा किया था जब उनको कांस्य पदक मिला था। इस प्रतियोगिता के दौरान उन्हें झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पिछले 2 संस्करण में 4 को मिल चुका है ओलम्पिक टिकट


रांची में आयोजित तीसरे और चौथे अंतरराष्ट्रीय रेस वाक प्रतियोगिता में भारत के 2 महिला और 2 पुरुष एथलीट हिस्सा ले चुके हैं। तीसरे अंतरराष्ट्रीय रेस वाक में भावना जाट को ओलंपिक के टिकट मिला था वहीं चौथे में प्रियंका गोस्वामी, संदीप कुमार और राहुल कुमार ने ओलंपिक की पात्रता हासिल की थी। इस लिहाज से देखा जाए तो भारतीय रेस वॉकर्स के लिए यह रांची के ट्रैक बेहद ही भाग्यशाली साबित हुआ है। इन चारों एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था।

लगभग 300 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा : इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

कई देश के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा: अगर कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट का प्रकोप नहीं बढ़ता है तो करीब एक दर्जन देशों के रेस वॉकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार ही होगा सभी इवेंट्स का आयोजन: रेस वाक के सभी महिला और पुरूष वर्ग के इवेंट्स का आयोजन। कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार ही किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights