Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World cup 2022 : गोंजालो रामोस की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड के ‘छक्के’ छुड़ाए

FIFA World cup 2022 : गोंजालो रामोस की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड के ‘छक्के’ छुड़ाए

by Khel Dhaba
0 comment
FIFA World cup 2022

कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World cup 2022 ) के अंतिम प्री क्वार्टरफाइनल में मुकाबले में गोंजालो रेमोस की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। पुर्तगाल ने 2006 के बाद से अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की है। वह 2010 और 2018 में प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गया था। वहीं, स्विट्जरलैंड की टीम 1934, 1938 और 1954 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।

इस मैच में पुर्तगाल ने गोलों की बारिश कर दी है। राफेल लिआयो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में अपना पहला और टीम के लिए थठा गोल दागा।

गोंजालो रेमोस ने खेल के 67वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। यह पुर्तगाल की ओर से इस मैच में पांचवां गोल दागा गया था। गोंजालो रामोस 2002 में जर्मनी के लिए मिरोस्लाव क्लोस के बाद से अपने पहले विश्व कप की शुरुआत में हैट्रिक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

55वें मिनट में राफाएल गुरेरो ने पुर्तगाल की ओर से चौथा गोल दागा गया। इसके तीन मिनट बाद ही मैनुअल अकांजी ने स्विट्जरलैंड के लिए पहला गोल किया। इस तरह स्कोर 4-1 हो गया था।

गोंजालो रामोस ने 51वें मिनट में अपना दूसरा और पुतर्गाल के लिए तीसरा गोल दागा था।

पुर्तगाल के 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने हेडर से शानदार गोल किया। ब्रुनो फर्नांडीस की कॉर्नर किक पर उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को सिर से मारा और गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल से पुर्तगाल पहले हाफ में 2-0 से आगे था। पेपे नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले विश्व कप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

गोंजालो रामोस ने खेल के 17वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई दी। उन्होंने जोआओ फेलिक्स के पास पर शानदार गोल दागा। गोंजालो रामोस को इस मैच में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह उतारा गया था।

रोनाल्डो 2008 के बाद टीम में होने के बाद पहली बार किसी मेजर इवेंट (यूरो कप या विश्व कप) में पुर्तगाल के लिए शुरुआती एकादश में नहीं हैं। 31 मैचों का सिलसिला आज टूट गया। पिछली बार भी 14 साल पहले स्विट्जरलैंड के ही खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं थे। रोनाल्डो को दूसरे हाफ के अंतिम समय में गोंजालो रामोस की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारा गया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights