38 C
Patna
Thursday, April 18, 2024

FIFA World Cup 2022 : मोरक्को ने पेनाल्टी में स्पेन को किया आउट

मोरक्को पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर किया उलटफेर।

कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के सातवें प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 ही रहा। फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

East Champaran District Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा विजयी

मोरक्को ने विश्व कप इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में 2010 की चैंपियन टीम स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में हरा दिया। स्पेन की टीम लगातार दूसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई। पिछली बार उसे रूस ने पेनाल्टी शूटआउट में ही हराया था।

Sanjeevani Online Open Chess Tournament में चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय मास्टर श्री हरि एलआर बने चैंपियन

पेनाल्टी शूटआउट में मोरक्को के लिए अब्देलहमीद साबिरी, हाकिम जिएच और अशरफ हकीमी ने गेंद को गोलपोस्ट में भेजा। उसके लिए बद्र बेनउल गोल पेनाल्टी शूटआउट में चूक गए। वहीं स्पेन की ओर पाब्ले सराबिया, कार्लोस सोलर और सर्जियो बुस्केट्स चूक गए। तीनों गेंद को गोलपोस्ट में नहीं भेज सके। इस तरह मोरक्को ने पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हरा दिया।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights