Monday, August 4, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World cup 2022 : बेल्जियम को हरा मोरक्को ने किया उलटफेर

FIFA World cup 2022 : बेल्जियम को हरा मोरक्को ने किया उलटफेर

by Khel Dhaba
0 comment

फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World cup 2022) में रविवार को इस विश्व कप तीसरा बड़ा उलटफेर हो गया। फीफा विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने नंबर टू टीम बेल्जियम को 2-0 से हरा कर बड़ा उलटफेर कर दिया। इसके पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हरा कर उलटफेर किया है।

FIFA World cup 2022 मोरक्को की विश्व कप में यह तीसरी जीत

यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।

FIFA World cup 2022 साबिरी और जकारिया ने दागा गोल

मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। मोरक्को की टीम ने 73वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए अब्देलहमीद साबिरी ने पहला गोल किया। साबिरी ने 73वें मिनट फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल कर दिया। यह डायरेक्ट फ्री किक पर इस विश्व कप का पहला गोल है। जकारिया ने 90+2वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।

FIFA World cup 2022 बेल्जियम की पहली हार, आगे की राह कठिन

22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights