पटना। बिहार के स्टार पूर्व रणजी प्लेयर और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर चयन समिति के चेयरमैन मनीष ओझा के पिता शशि नाथ ओझा (एसएन ओझा) का 62 वर्ष की उम्र में शनिवार को राजधानी के विनायका हॉस्पिटल में दोपहर 1.20 बजे निधन हो गया। वे यहां रुटीन डायलिसीस के लिए गए थे। वे मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ओएसडी के पद पर कार्यरत थे। उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। इसके पहले उनका इलाज बिग हॉस्पिटल में हुआ था। उनके निधन पर खेल जगत की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
खेलढाबा.कॉम परिवार भी ईश्वर से यही कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।
62