Monday, March 23, 2026
Home बिहारफुटबॉल पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग में इलेवन स्टार लखौरा की दोहरी जीत

पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग में इलेवन स्टार लखौरा की दोहरी जीत

अंडर-12 & अंडर-17 कैटेगरी में हासिल की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 23 मार्च। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही सरदार अमृत सिंह बिक्की मेमोरियल ट्रॉफी फॉर पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग के दूसरे दिन दो मैच खेले गए जिसमें इलेवन स्टार लखौरा ने दोहरी जीत हासिल की। अंडर-12 कैटेगरी में इलेवन स्टार लखौरा ने चकिया एकेडमी चकिया और अंडर-17 कैटेगरी में इलेवन स्टार लखौरा ने जय हिंद फुटबॉल क्लब मेहसी को पराजित किया।

अंडर-12 कैटेगरी

पहला मैच अंडर 12 कैटेगरी का खेला गया जिसमें इलेवन स्टार लखौरा ने चकिया एकेडमी चकिया को 2-0 से पराजीत कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले 12वें मिनट पर इलेवन स्टार लखौरा के जर्सी नंबर 3 दिलखुश कुमार ने एक गोल कर स्कोर 1-0 की बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद 46वें मिनट पर इलेवन स्टार लखौरा के जर्सी नंबर 7 मुन्ना कुमार ने एक गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा। बेस्ट 22 का पुरस्कार इलेवन स्टार लखौरा के जर्सी नंबर 3 दिलखुश कुमार को रॉयल किंग अगरवा फुटबॉल क्लब के सचिव मो कारी असगर ने दिया।

अंडर-17 कैटेगरी

दूसरा मैच अंडर-17 का खेला गया जिसमें इलेवन स्टार लखौरा ने जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी को 2-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले 17वें मिनट पर इलेवन स्टार लखौरा के जर्सी नंबर 14 रौशन कुमार ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद 36वें मिनट पर इलेवन स्टार लखौरा के जर्सी नंबर 5 मुन्ना कुमार ने एक गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा।

खेल के दूसरे मिनट पर इलेवन स्टार लखौरा के जर्सी नंबर 20 दिलखुश कुमार, 41वें मिनिट पर जर्सी नंबर 07 अहसान आलम, 50वें मिनट पर जर्सी नंबर 16 आकाश कुमार एवं जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी के जर्सी नंबर 4 अजमल अली अंसारी को गलत खेलने के कारण रेफरी अलीमुद्दीन के द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया।

बेस्ट 22 जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी के जर्सी नंबर 8 सूरज कुमार को प्रो जगदीश विद्रोही ने दिया।

मैच के पूर्व प्रो जगदीश विद्रोही, पूर्व सीनियर खिलाड़ी महिमा सिंह, विजय सिन्हा, मो कारी असगर, मधुरेंद्र सिंह, रवि कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू किया गया।

आज के रेफरी अलीमुद्दीन, चंद्रिका काजी, विशाल कुमार, अनमोल कुमार थे।

24 मार्च के मुकाबले

पहला मैच : अंडर-12 : स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम चकिया एकेडमी चकिया
दूसरा मैच : अंडर-17 : स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम जय हिन्द फुटबॉल क्लब मेहसी
तीसरा मैच : सीनियर डिवीजन : न्यू इलेवन स्टार अरेराज बनाम ब्रावो एथलेटिक्स क्लब मोतिहारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights