शिवहर, 18 जनवरी। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के बीसवें मुकाबले में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया। अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले इलेवन स्टार सी सी के अशफाक बने मैन ऑफ द मैच।
आज टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्टार सी सी के बल्लेबाज बल्लेबाज शुभम सिंह के 45 रन, शुभम तिवारी के 30 रन एवं मो इंतजार के 20 रनों की मदद से टीम ने 25 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। इलेवन स्टार टीम के विनायक ने 3, धनंजय ने 2, बिबदेश ने 2 एवं पुष्कल ने 2 विकेट लिया।
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अशफाक के तेज अर्धशतक (33 गेंदों पर 76 रन) एवं विकास के नाबाद 42 रनों की मदद से महज 13.2 ओवरों में हीं 163 रन बनाकर 7 विकेट से आज का यह मैच जीत लिया । स्टार क्रिकेट क्लब के मनीष सिंह ने 2 विकेट एवं कुश द्विवेदी ने 1 विकेट लिया ।
इलेवन स्टार सी सी की तरफ से 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले अशफाक श को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल कांत एवं प्रिंस सिंह मौजूद रहे।
गुरुवार दिनांक 19 जनवरी को सिनियर डिविजन का इक्कीसवां मैच संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब एवं एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

