पंचकूला। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जहां हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में सख्ती को बढ़ा दिया है। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण ने हरियाणा के जिला पंचकूला में होनेवाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को स्थगित कर दिया है। देश व प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है।
तीसरी लहर में सामनेआए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन व कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि 5 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक “खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा-2021” का आयोजन किया जाना था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह नेबताया कि खेलो इंडिया गेम्स के तहत 25 प्रकार के विभिन्न खेल आयोजित किए जानेथे। इसमें 20 खेल ऐसेहैंजो पहले से आयोजित किए जा रहे थे। इसके अलावा इस बार पांच प्रादेशिक खेल भी जोड़ेगए थे, जिनमें पंजाब का गतका, मणिपुर का थांग-ता, केरल का कलारीपयट्टू, महाराष्ट्र का मलखंभ और योगासन शामिल था।
इन खेलों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपयेखर्चकिए जानेका प्रावधान था, जिसमें150 करोड़ रुपयेबुनिया दी ढांचे के विकास के लिए और 100 करोड़ रुपये अन्य उपकरणों व सुविधाओं के लिए खर्च किए जा रहेथे। सभी खेलों के अनुसार विकसित किए जा चुके हैं।
बुनियादी ढांचेकी सभी तैयारियां निर्धारित समय अर्थात 31 दिसंबर तक पूर्ण कर ली गई थी। खिलाडिय़ों के ठहरने, खानेपीनेऔर परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था का प्रबंध था। अधिकतर खेलों के फाइनल मुकाबले 8 फरवरी से शुरू होने शेड्यूल में थे।


