Sunday, February 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Shyamal Sinha U-16 Inter District में पूर्वी चंपारण व अररिया जीते

BCA Shyamal Sinha U-16 Inter District में पूर्वी चंपारण व अररिया जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 जून। बीसीए श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट BCA Shyamal Sinha U-16 Inter District Tournament के अंतर्गत सोमवार यानी 17 जून को खेले गए मैचों में अररिया और ईस्ट चंपारण ने जीत हासिल की।
अररिया ने किशनगंज को 97 रन से जबकि ईस्ट चंपारण ने सीवान को 4 विकेट से हराया।
16 जून को खेले गए मुकाबलों में सीवान ने वेस्ट चंपारण को 6 विकेट से जबकि अररिया ने मधेपुरा को 6 रन से हराया।

सीवान बनाम पूर्वी चंपारण
वेस्टर्न जोन के अंतर्गत स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीवान ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुह 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये। अनिमेष राज ने 30 रन बनाये। पूर्वी चंपारण के तुषार ने पांच विकेट चटकाये।

जवाब में पूर्वी चंपारण की टीम 27.2 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अभिजीत चंद्रा ने नाबाद 34 रन बनाये। सीवान के अनिमेष राज ने 3 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
सीवान : 38.4 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट अभिषेक 13,तेज प्रताप 15,बिपिन 14, अनिमेष राज 30,साहिल सोनी 16,समीर अंसारी 10, अतिरिक्त 14, सचिन 1/21, मोहम्मद कैश आलम 1/7, मणिकांत 1/17, तुषार 5/23, सत्यम सिंह 1/19, नवनीत 1/24

पूर्वी चंपारण : 27.2 ओवर में 6 विकेट पर 120, सत्यम कुमार 16, अभिजीत चंद्रा नाबाद 34, अक्षय कुमार 11, मधुरंजन पांडेय 10, मणिकांत नाबाद 18, अतिरिक्त 28, रितेश 1/25, सैयद मोहम्मद आरिफ 1/23, अनिमेष राज 3/21, सुजय कुमार यादव 1/7

अररिया बनाम किशनगंज
सोनपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए सीमांचल जोन के मुकाबले में टॉस किशनगंज ने जीता और अररिया को बैटिंग का न्योता दिया। अररिया ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाये। मिथिलेश कुमार मंडल ने 52 (रिटायर हर्ट) और राकेश कुमार सिंह ने 51 रन बनाये।

जवाब में किशनगंज की टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई। अयान शोएब ने 36 रन बनाये। अररिया की ओर से रौनक कुमार ने 5 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर

अररिया : 40 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन,तिलक रंजन ओझा 17,मिथिलेश कुमार मंडल 52 (रिटायर हर्ट), राकेश कुमार सिंह 51, उज्ज्वल राज 22,पार्थ दिव्यांशु नाबाद 36, अतिरिक्त 42, मोहम्मद इब्राहिम 4/75,अविनाश कुमार यादव 1/21,अभिषेक कुमार साह 1/48

किशनगंज : 35.2 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट, शौर्या कुमार 10, अयान शोएब 36,बासिल हाफिज 18, मोहम्मद आबिद अख्तर 23, अतिरिक्त 21,उज्ज्वल राज 2/8, मोहम्मद फौजान 1/14, पार्थ दिव्यांशु 1/14,रौनक कुमार 5/36, राकेश कुमार सिंह 1/4

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights