Home राष्ट्रीयक्रिकेट Duleep Trophy : ईश्वरन का नाबाद शतक, इंडिया बी ने बनाये 309 रन

Duleep Trophy : ईश्वरन का नाबाद शतक, इंडिया बी ने बनाये 309 रन

by Khel Dhaba
0 comment

अनंतपुर, 14 सितंबर। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 143) और नारायण जगदीशन (70 रन) के बीच 129 रन की साझीदारी के बावजूद इंडिया बी को दलीप ट्राफी duleep Trophy के दूसरे चरण के मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया सी की पहली पारी के स्कोर को छूने के लिए 216 रन की दरकार है।

इंडिया सी ने अपनी पहली पारी में 525 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंडिया बी ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 309 रन बना लिये थे। इंडिया बी पर अंकुश लगाने में अंशुल कंबोज की भूमिका अहम रही जिन्होने पांच विकेट झटक कर इंडिया बी को अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़े स्कोर की ओर से रोक लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया सी ने ईशान किशन की शतकीय और मानव सुथार, ऋतुराज गायकवाड़ और बाबा इंद्रजीत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 525 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। दूसरे दिन इंडिया सी की पूरी टीम को समेटने के बाद इंडिया बी की शुरुआत भी बेहतरीन हुई थी और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद इंडिया बी ने स्कोरबोर्ड पर बिना विकेट गंवाए 124 रन टांग दिए थे।

तीसरे दिन इंडिया बी को सबसे पहला झटका एन जगदीशन के रूप में लगा। कंबोज ने उन्हें 70 के निजी स्कोर पर चलता किया। जबकि इसके बाद उन्होंने सरफ़राज़ खान और मुशीर खान को अपना शिकार बनाया। दूसरे राउंड में टूर्नामेंट का हिस्सा बने रिंकू सिंह भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और छह के निजी स्कोर पर कंबोज का ही शिकार बन गए। वहीं नितीश कुमार रेड्डी की भी कंबोज ने बोल्ड कर दिया।

कंबोज के अलावा इंडिया सी की ओर से विजयकुमर वैशाख साबित और मयंक मार्कण्डे साबित हुए, जिन्होंने क्रमशः वॉशिंगटन सुंदर और साई किशोर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

हालांकि कप्तान ईश्वरन दूसरे छोर पर डटे रहे और उन्होंने एक छोर संभाले रखा। जिसका नतीजा यह हुआ कि कंबोज की बेहतरीन गेंदबाज़ी के बावजूद इंडिया सी के गेंदबाज़ इंडिया बी को ऑल आउट नहीं कर पाए। ईश्वरन 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 143 रन पर नाबाद हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights