आप यह जानना चाहते होंगे कि आईपीएल में चौकों का सरदार कौन है। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के ही नाम है और इसमें टॉप पर हैं शिखर धवन। पहले 4 स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपना कब्जा जमाए रखा है। पांचवे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जबकि नौवें नंबर पर क्रिस गेल आते हैं। इसके अलावा कोई भी विदेशी खिलाड़ी पहले 10 खिलाड़ियो में चौके मारने वाले खिलाड़ियों में शामिल नहीं है।
शिखर धवन ने 159 मैच की 158 पारियों में सबसे ज्यादा 524 चौके लगाए हैं, जबकि उनके ठीक पीछे एक और भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना है जो चेन्नई सुपर किंग के लिए खेल रहे हैं और 93 मैचों में कुल 493 चौके लगाए हैं।
खेलढाबा .कॉम इस वी डियो के माध्यम से टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहा है जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़े हैं।