Saturday, February 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण सीनियर डिवीजन लीग में ढाका क्रिकेट क्लब की बड़ी जीत

पूर्वी चंपारण सीनियर डिवीजन लीग में ढाका क्रिकेट क्लब की बड़ी जीत

यंग इलेवन भी विजयी, सौरभ और टूना कुमार चमके

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 6 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग (ग्रुप ए) के मुकाबले स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेले गए। पहला मैच ढाका क्रिकेट क्लब और ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज के बीच हुआ।

अरेराज 73 पर ढेर, ढाका की 9 विकेट से जीत

जिला क्रिकेट लीग प्रभारी मधुरेंद्र सिंह ने बताया कि ढाका के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज की टीम मात्र 73 रन पर सिमट गई। ढाका की ओर से सौरभ ने 4 विकेट, जबकि अंकेश ने 3 विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढाका क्रिकेट क्लब की टीम ने महज़ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ढाका के सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका मो. नेसार और वेद प्रकाश ने निभाई।

गांधी मैदान में यंग इलेवन की जीत

दूसरा मैच गांधी मैदान में यंग इलेवन और अपन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपन क्रिकेट क्लब की टीम 92 रन पर सिमट गई। रयान ने 34 रन और विकास ने 20 रनों का योगदान दिया। यंग इलेवन की ओर से टूना कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि फैसल गनी को 2 विकेट मिले। जवाब में यंग इलेवन की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टूना कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका में कुमार राज और तैयब हुसैन रहे।

मौजूद रहे कई खेल पदाधिकारी

मौके पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, तैयब हुसैन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights