Wednesday, February 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग में फरहाद हुसैन की घातक गेंदबाजी

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में फरहाद हुसैन की घातक गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में फरहाद हुसैन की घातक गेंदबाजी की बदौलत एलायंस क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब को पराजित किया।

एलायंस सीसी के कप्तान भरत भूषण ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू इंडिया मात्र 105 रनों पर आउट हो गई। विशाल यादव जूनियर ने 28 रन, प्रणव कश्यप नाबाद 20 रन बनाये। रिज़वान अंसारी ने 14 रन देकर तीन, फरहाद हुसैन 32 रन देकर 4, जबकि भरत भूषण और अमर चौहान ने क्रमश 1-1 विकेट लिये।


इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस ने गौतम कुमार के अर्धशतक 52 रन और सलामी बल्लेबाज राज शेखर आज़ाद के महत्वपूर्ण 30 रनो की बदौलत 7 विकेट से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये। अमित यादव और दिलीप यादव को 1-1 सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आज खतरनाक गेंदबाजी करने वाले फरहाद हुसैन को दिया गया। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अजित सिंह और दीपक जायसवाल ने निभाई,जबकि स्कोरर थे ऋतिक सिंह। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा।

इसे भी पढ़ें-
कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ बिहार जीत से 7 विकेट दूर
सीके नायडू क्रिकेट : बिहार बनाम मणिपुर मैच में विकेटों का पतझड़
नालंदा जिला क्रिकेट लीग में भगत सिंह क्रिकेट क्लब विजयी
KHO-KHO : भागलपुर के गोविंद का इंडियन टीम के ट्रेनिंग कैंप में सेलेक्शन
भागलपुर क्रिकेट : अंडर-16 क्रिकेट में रेड इलेवन फाइनल में
भागलपुर क्रिकेट : अंडर-16 क्रिकेट में रेड इलेवन फाइनल में
सारण जिला क्रिकेट लीग में हिमांशु शर्मा का दोहरा शतक
इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में मगध विवि के निक्कू सिंह का पंजा
कैमूर जूनियर क्रिकेट लीग में अजीत राज की शानदार बैटिंग

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights