Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Saran Cup Senior Cricket League में दहियांवा क्रिकेट एकेडमी बी जीता

Saran Cup Senior Cricket League में दहियांवा क्रिकेट एकेडमी बी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा। राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण कप सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को 21वां मैच त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सोनपुर बनाम दहियावां क्रिकेट एकेडमी बी के बीच खेला गया जिसमें दहियावां क्रिकेट एकेडमी बी ने त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सोनपुर को 7 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सोनपुर 25 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए।
प्रभात ने 29, मुकेश ने 24, मिहिर ने 18 रन बनाए। दाहियावा क्रिकेट एकेडमी बी की तरफ से कुन्दन शर्मा ने 2, कमलेश ने 2, रितेश ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी दहियावां क्रिकेट एकेडमी बी 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आदित्य त्रिपाठी ने 47, कुन्दन शर्मा ने 37 सिद्धार्थ ने 29 रन बनाये।
त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सोनपुर की तरफ से अंकित ने 2 तीब्रा प्रकाश ने 1 विकेट चटकाए।

कुन्दन शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, संजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, केशर अनवर, कुंदन शर्मा, भव्या शर्मा, सारण कप के अध्यक्ष राजेश राय व सचिव चन्दन शर्मा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights