Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheikhpura Cricket League में क्रिकशाल सीसी विजयी

Sheikhpura Cricket League में क्रिकशाल सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शेखपुरा। शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग के प्रथम मैच में आज क्रिकशाला सी सी बरबीघा ने बरबीघा सी सी बी को 89 रन से पराजित कर 02 महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमनराज ने धुवा धार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 21 चौका और 13 छक्के की मदद से 179 रन बनाए जबकि मुकेश ने 22, गौरव ने 23 एवं रंजन ने 24 रन बनाए। बरबीघा सी सी की ओर से अभिषेक ने 80 रन पर 02 और श्रवण ने 41 रन पर 02 विकेट लिये।

इस प्रकार क्रिकशाला सी सी ने निर्धारित 30 ओवर में 07 विकेट पर 327 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच जीतने के लिए बरबीघा सी सी को 328 रन बनाने थे परन्तु पूरी टीम 238 रन बना कर आउट हो गई। टीम की ओर से अविनाश ने 87 और सुशान्त 57 रन बनाए।

क्रिकशाला की ओर से राजन 44 रन पर 02 एवं कवि ने 58 रन पर 03 विकेट लिए।

विजेता टीम के अमन राज को मैन ऑफ द मैच एवं बरबीघा के सुशान्त को सांत्वना पुरस्कार दिया गया इसके पूर्व बरबीघा कॉलेज के प्राचार्य श्री नवल प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया अंपायर का कार्य मिथलेश कुमार और प्रह्लाद पासवान ने किया मैच SKR कॉलेज के ग्राउंड में खेला गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights