Saturday, May 31, 2025
Home बिहारअन्य क्रिकेट वाले अरुण कुमार सिंह बने Wall Ball संघ के अध्यक्ष

क्रिकेट वाले अरुण कुमार सिंह बने Wall Ball संघ के अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

वॉल बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की नई कार्यकारिणी की बैठक एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व क्रिकेटर और बिहार के जाने-माने क्रिकेट प्रशासक अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष संजय कुमार,सतीश कुमार राजू, बिपिन कुमार, महासचिव रूपक कुमार, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार और संजीत कुमार, सुभाजीत सरकार, मोनू कुमार को सह सचिव व कोषाध्यक्ष शिखा जी को चुना गया।

अध्यक्ष चुने जाने पर अरुण कुमार सिंह ने सभी का आभार जताते हुए नई कमेटी बॉल बॉल के बिहार में विकास की रणनीति पर चर्चा की. साथ ही बताया कि इंडियन वॉल बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजस्थान के हनुमानगढ़ में 26 से 28 जुलाई तक होने वाले सेकेंड नेशनल वॉलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की टीम भाग लेगी।

टीम का चयन कैंप में प्रदर्शन के आधार पर किया जागएा। बिहार टीम का कैंप होली, फैथ इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार से सहायक सचिव संजीत कुमार की देखरेख में संचालित होगी। कैंप उपरांत चयनित टीम 24 जुलाई को मगध एक्सप्रेस से हनुमानगढ़ राजस्थान के लिए रवाना होगी।

वाॅल बॉल खेल के बारे में

कैसे खेलें
खेल तब शुरू होता है जब कोई खिलाड़ी दीवार की ओर गेंद मारकर सर्व करता है।
गेंद को दीवार तक पहुँचने से पहले एक बार ज़मीन पर उछलना चाहिए।

प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को गेंद को दीवार से टकराने देना चाहिए और उसे वापस करने से पहले एक बार उछलना चाहिए।

इसके बाद खिलाड़ी गेंद को ज़मीन से टकराकर और एक बार उछलकर दीवार तक पहुँचकर वापस कर सकता है।

खेल तब तक जारी रहता है जब तक गेंद:
लाइन पर या बाउंड्री के बाहर उछलती है।
ज़मीन से उछले बिना दीवार से टकराती है।
वापस किए जाने से पहले दो बार उछलती है।
उछलने की अनुमति नहीं है।
जब कोई खिलाड़ी खेल को रोकता है, तो वह लाइन के अंत में चला जाता है और एक नया खिलाड़ी खेल में आता है।
शेष खिलाड़ी सर्वर होता है और अगला खेल शुरू करता है।
विविधताएँ
कम कुशल खिलाड़ियों के लिए, उन्हें गेंद को पकड़ने और वापस करने की अनुमति दें।
खेल इस बुनियादी खेल से आगे बढ़ने के बाद, खिलाड़ी विशेष नियम जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, गेंद को वापस करने से पहले एक बार उछलने की आवश्यकता के बजाय, कोई खिलाड़ी गेंद के उछलने से पहले और साथ ही एक बार उछलने पर भी रिटर्न की अनुमति दे सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights