Sunday, July 20, 2025
Home झारखंडक्रिकेट COOCH BEHAR TROPHY Bihar vs Jharkhand मैच में बॉलरों की चलती

COOCH BEHAR TROPHY Bihar vs Jharkhand मैच में बॉलरों की चलती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 नवंबर। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजों की चलती है। पहले दिन कुल 12 विकेट गिरे और दूसरे दिन 13।

मैच सारांश

दूसरे दिन खेल समाप्ति के समय बिहार अपनी दूसरी पारी में 41 ओवर में पांच विकेट पर 80 रन बनाये हैं। झारखंड की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई। बिहार ने अपनी पहली पारी में 154 रन बनाये थे। इस मैच में झारखंड की ओर से गौरव ने पहली पारी में 4 और तनीष ने 5 विकेट चटकाये। बिहार की ओर से आदित्य राज ने 5 विकेट चटकाये हैं। दूसरी पारी अब तक झारखंड की ओर से ईशान ओम चार विकेट चटका चुके हैं।

झारखंड की पहली पारी

खेल के दूसरे दिन झारखंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत पहले दिन के 2 विकेट पर 56 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे विकेट के लिए कृष शर्मा और विवेक कुमार ने अर्धशतकीय साझेदारी की और पारी का स्कोर 66 रन तक पहुंचाया। जब टीम का स्कोर 66 रन था तब विवेक कुमार के रूप में झारखंड को तीसरा झटका लगा।

इसके बाद कृष शर्मा का सेंटु कुमार यादव ने पूरा साथ दिया और 74 रन की धैयपूर्ण साझेदारी की। यह जोड़ी और जमती उसके पहले आरव झा ने सेंटु को सत्यम के हाथों कैच करवा कर तोड़ दिया। इस टीम का स्कोर 140 रन था। इसके बाद बिहार के आदित्य राज का जलवा चालू 65.2 ओवर में अपने अर्धशतकीय पारी खेल चुके कृष शर्मा को पवेलियन भेजा और इसके बाद रोहित।

इसके बाद 69.1 ओवर में फिर रयान को। अगले ओवर में तनीष को सुमन कुमार ने आउट किया। यानी 8 रन के अंदर झारखंड के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

झारखंड की लड़खड़ाती पारी को आयुष कुमार और ईशान ओम ने संभाला और नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर झारखंड के स्कोर 200 लगभग करीब पहुंचाने में मदद की।

झारखंड की पारी के 85.4 में सत्यम ने आयुष को 33 रन के स्कोर पर आउट कर झारखंड को नौवां झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर 188 रन था। झारखंड का आखरी विकेट आदित्य राज ने गौरव को बोल्ड आउट कर गिराया।

पहली पारी में झारखंड की ओर से कृष शर्मा ने 74, विवेक कुमार ने 26, सेंटु कुमार यादव ने 40, आयुष कुमार ने 33 रन बनाये।

बिहार की बॉलिंग

बिहार की ओर से आदित्य राज 22.3 ओवर में 64 रन देकर 5, आरव झा ने 27 रन देकर 1, सुमन कुमार ने 34 रन देकर 1 और सत्यम ने 47 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

बिहार की दूसरी पारी

दूसरी पारी में बिहार की शुरुआत पहली पारी के अपेक्षा कुछ ठीक रही। सलामी जोड़ी आयुष राज और अनुभव सिंह के बीच 21 रन की साझेदारी हुई। पहला विकेट आयुष राज के रूप में गिरा जो तनीष की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज तौफिक भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाये और मात्र 5 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 30 रन था। इसकी स्कोर पर मोहम्मद आलम का विकेट गिर गया जो बिना खाता खोले ईशान ओम की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

दर्शकों की उम्मीदें शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी राज पर टिकी थी। अनुभव का साथ देने आये पृथ्वी राज को झारखंड के प्लेयरों ने बांध कर रखने का प्रयास किया। इस दौरान पृथ्वी ने दो चौके लगाए पर नीची रह रही गेंद को खेलने के चक्कर में वे भी ईशान ओम के शिकार बने। पृथ्वी ने 13 रन बनाये।

इसके बाद ईशान ओम के शिकार अनुभव सिंह बने। 17 रन के योग पर ईशान ओम ने पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। 66 रन के योग पर बिहार के पांच विकेट गिर गए।

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीद दीपेश गुप्ता और गौतम की जोड़ी पर टिकी हैं। दीपेश गुप्ता 20 रन बना खेल रहे हैं जबकि गौतम 3 रन बना कर और बिहार का स्कोर है 5 विकेट पर 80 रन।

दूसरी पारी में बिहार की ओर से आयुष राज ने 13, अनुभव सिंह ने 17, तौफिक ने 5, पृथ्वी राज ने 13 रन बनाये।

झारखंड की ओर से ईशान ओम ने 23 रन देकर 4 और तनीष ने 37 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

गरमाया माहौल

झारखंड और बिहार मैच के दौरान एक समय माहौल गरमा गया जब बिहार के बैटर ने अंपायर से झारखंड के खिलाड़ियों की शिकायत की। अंपायर ने झारखंड के खिलाड़ियों को हिदायत देते हुए समझाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights