Saturday, February 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट कर्नल सीके नायडू प्लेट ग्रुप फाइनल : बिहार को नागालैंड पर बढ़त

कर्नल सीके नायडू प्लेट ग्रुप फाइनल : बिहार को नागालैंड पर बढ़त

बिहार के वासुदेव प्रसाद सिंह ने चटकाये पांच विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 फरवरी। कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में बिहार ने पहले दिन संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने पहली पारी में 3 विकेट पर 214 रन बना लिए और नागालैंड अंडर 23 पर 59 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नागालैंड की टीम 44.4 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। नागालैंड की ओर से समीर अली ने 89 गेंदों पर 75 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ बिहार के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सके।

बिहार के गेंदबाज़ों ने शानदार अनुशासन दिखाया। वासुदेव प्रसाद सिंह ने 13.4 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट झटके। आदित्य राज ने 9 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि आकाश राज ने भी 2 सफलताएं हासिल कीं।

जवाब में बिहार की शुरुआत संयमित रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद नमन गौरव और आकाश राज ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। आकाश राज ने 79 गेंदों पर 73 रन बनाए जबकि नमन गौरव 113 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक पृथ्वी राज 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

नागालैंड की ओर से गेंदबाजी में अनिल गुप्ता को 2 विकेट मिले जबकि जेपोटो ने 1 विकेट चटकाया।

कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के इस फाइनल का दूसरा दिन बिहार के लिए बेहद अहम रहेगा, जहां टीम अपनी बढ़त को बड़े स्कोर में तब्दील कर मुकाबले की दिशा तय करने की कोशिश करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights