पटना। पटनावासियों स्वागत के लिए हो जाओ तैयार। कुछ ही घंटे में पाटलिपुत्र की धरती आ रहा शतरंज ओलंपियाड का टार्च रिले। जी हां ग्वालियर से पटना टार्च रिले सुबह 7.0 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेगा। शतरंज ओलंपियाड की रवानगी का आज 18वां दिन है।
उसके बाद वहां से खुली जीप में इसे गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन लाया जायेगा। जहां रिले के साथ चल रहे ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से मशाल बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में खेल विभाग के विभागीय मंत्री आलोक रंजन झा से लेकर ऑल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारी समेत खिलाड़ी व दूसरे संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे।
पटना से सड़क मार्ग से नालंदा, उसके बाद राजगीर और फिर गया जायेगा यह रिले। नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, तत्पश्चात राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम होगा। इसके बाद गया में महाबोधि मंदिर में कार्यक्रम होगा। गया से सड़क मार्ग से मशाल रिले रांची जायेगा।




