14
पटना। पंचकूला हरियाणा में 9 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हैंडबॉल इवेंट में खासपुर मनेर पटना के चंदन कुमार तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे। चंदन कुमार हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाते आ रहे हैं। चंदन कुमार तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त होने पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद ने बधाई दी है