Tuesday, February 3, 2026
Home Slider चाईबासा : लार्सन क्लब के मयंक और आदित्य की शानदार बल्लेबाजी

चाईबासा : लार्सन क्लब के मयंक और आदित्य की शानदार बल्लेबाजी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे छठी अशोक कुमार जैन नॉकआउट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में लार्सन क्लब, चाईबासा ने प्रताप क्रिकेट क्लब सीबीएसए को दस विकेट से रौंद कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शहर के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब सीबीएसए ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाये। प्रभात बोपई ने 31, मोहिब ने 58,अमन कुमार आर्यन ने 12,सुधांशु पॉल ने 20,हर्ष राज ने 11 रन बनाये।

लार्सन क्लब की ओर से फैजल ने 37 रन देकर चार, आनंद श्रीवास्तव ने 32 रन देकर 2 और अंशुमान सिंह ने 8 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में मयंक पॉल (नाबाद 107 रन, 74 गें’, 11 चौका, 5 छक्का) और आदित्य यादव (नाबाद 52 रन, 54 गेंद, पांच चौका, 1 छक्का) की शानदार बैटिंग की बदौलत लार्सन क्लब ने 21.2ओवर में बिना किसी नुकसान के 174 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

कल का मैच : सेरेसा सीकेपी बनाम स्टूडेंट क्लब, चाईबासा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights