Tuesday, March 3, 2026
Home Slider अररिया क्रिकेट लीग में काली मंदिर सीसी की बंपर जीत

अररिया क्रिकेट लीग में काली मंदिर सीसी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागीरथी-गंगा ट्रॉफी के लिए चल रही अररिया जिला क्रिकेट लीग के 15वें मैच में काली मंदिर क्रिकेट क्लब ने सुपरनोवा थंडर को 106 रनों से पराजित किया।

नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस सुपरनोवा थंडर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

काली मंदिर की टीम 28 ओवर में ऑल आउट होकर 169 रन बनाई। अजीत कुमार ने 57 रन, कुंदन ने 24, राज ने 24 रन बनाए।

सुपरनोवा की ओर से गौरव और असमद ने तीन-तीन विकेट, अमन, मुंतजीर ने दो-दो विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलने उतरी सुपरनोवा थंडर की टीम 20 ओवर में 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। अमन ने 19 आकाश ने 12 रन बनाए। काली मंदिर की ओर से कुंदन और राज ने तीन-तीन विकेट, कुश ने दो विकेट लिये

आज के मैच के निर्णायक अशोक मिश्रा और  गोपाल झा थे। स्कोरिंग का कार्य अरशद ने किया। आज के मैच के मुख्य अतिथि मां अंबिका फार्मा पटना के सुधांशु कुमार मौजूद थे, उन्हें अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, बिहार ओलंपिक संघ के पूर्व सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, अनामी शंकर, तनवीर आलम, वकार अहमद, जयप्रकाश जायसवाल, चांद आजमी, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

कल का मैच पैंथर क्रिकेट क्लब और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights